नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा प्रीपेड मीटर लगाए जाने पर भाकियू के जिला अध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी
नौगांवा तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल सिद्धू ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। गुरुवार को लगभग 2:00 बजे उन्होंने कहा है कि बिजली विभाग ने अपना रवैया नहीं बदला तो हम लोग आंदोलन करेंगे।