बगोदर: धरगुल्ली में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग, सदस्य ने सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन
बगोदर प्रखंड के सुदुर ग्रामीण क्षेत्र धरगुल्ली में उप स्वास्थ्य बनाने की मांग को लेकर मंगलवार की दोपहर चार बजे जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार ने गिरिडीह सिविल सर्जन डाॅ बच्चा सिंह से मंगलवार को मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। जिसमें कहा है कि बगोदर प्रखंड मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर धरगुल्ली पंचायत बसा है।