मुगलसराय: सड़क चौड़ीकरण और तोड़फोड़ पर पूर्व सपा सांसद रामकिशुन यादव ने सरकार को घेरा
मुगलसराय: पूर्व सपा सांसद रामकिशुन यादव ने आज गुरुवार दोपहर 02 बजे सड़क चौड़ीकरण के दौरान हुई तोड़फोड़ से व्यापारियों को हुए नुकसान को लेकर पीडब्ल्यूडी समेत संबंधित विभागों को घेरा। उन्होंने चकिया–मुगलसराय सड़क चौड़ीकरण और गड़ई नदी की खुदाई में अनियमितता के आरोप लगाते हुए जांच और प्रभावित व्यापारियों को राहत देने की मांग की।