कुरावली: कुरावली पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर घिरोर रोड नहर पुल के पास पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सतेन्द्र पुत्र रामसेवक, निवासी ग्राम महलोई, थाना औंछा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।