🚨 महराजगंज पुलिस का बड़ा खुलासा: दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ दो माह का मासूम विक्की, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार!
😱 अंधविश्वास में मासूम की बलि देने की थी कथित योजना, पुलिस पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा!
महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी टोला रमजीता से अपहृत दो माह के मासूम विक्की को महराजगंज पुलिस ने दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, बीते 3 नवंबर की रात मासूम को घर से अगवा किया गया था। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर ठूठीबारी पुलिस, SOG, SWAT और सर्विलांस की संयुक्त टीमों ने जांच शुरू की। 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस दिल्ली तक पहुंची।
पूछताछ में सामने आई अंधविश्वास की चौंकाने वाली कहानी!
पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने कथित तांत्रिक के कहने पर मासूम की बलि देने की योजना बनाई थी। उनका मानना था कि ऐसा करने से परिवार की परेशानियां दूर होंगी और लापता परिजन वापस लौट आएंगे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सावित्री, सरस्वती (55) और करण कुमार गौतम (22) के रूप में हुई है। मासूम का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया।
मासूम के सकुशल घर लौटने से परिवार ने राहत की सांस ली। इस कार्रवाई के बाद अंधविश्वास के नाम पर मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Public maharajganj
#Maharajganj #MaharajganjPolice #NishaPrahari #BreakingNews #Thuthibari #UPPolice #ChildRescue #VickyRescue #DelhiNews #अंधविश्वास #महराजगंज_पुलिस #मासूम_विक्की
Maharajganj, Maharajganj | Nov 7, 2026