बक्सर: न्यायालय से अंतरिम राहत के बाद नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी ने संभाला पदभार, लैंडिंग मामले में पाए गए थे दोषी
Buxar, Buxar | Jul 11, 2026 बक्सर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक ने न्यायालय से अंतरिम राहत मिलने के बाद पुनः अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उनकी वापसी के साथ ही नगर परिषद के लंबित विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बक्सर यात्रा के दौरान बनाए गए हेलीपैड पर धूल उड़ने से संभावित दुर्घटना की आशंका के मामले में दोषी थे।