पीरो: पीरो में फरियादियों को मिला त्वरित न्याय का भरोसा, सेवा संवाद समाधान दिवस में 6 मामलों की हुई सुनवाई
Piro, Bhojpur | Jun 8, 2026 पीरो अनुमंडल कार्यालय सभागार में सोमवार को आयोजित सेवा संवाद समाधान दिवस में प्रशासन ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। कुल छह फरियादियों ने अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपनी-अपनी शिकायतें रखीं, जिन पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव से आए एक मामले में दोनों पक्षों को अगली तिथि दी गई।