सकलडीहा: चंदौली में जिला अस्पताल के नाम बदलने के सवाल पर भड़की राज्यसभा सांसद साधना, बोलीं- बाबा कीनाराम पाकिस्तान से नहीं आए हैं
चंदौली में कार्यक्रम के दौरान पं. कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल का नाम बदलकर बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज किए जाने पर सवाल उठने पर राज्यसभा सांसद साधना सिंह भड़क गईं। उन्होंने सपा कार्यकर्ता पर तंज कसते हुए बाबा कीनाराम को महान संत बताया और मंच छोड़कर चली गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।