ज़मानिया: गाजीपुर में इनकम टैक्स के नाम पर फर्जी छापेमारी कर व्यापारियों से वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
गाजीपुर में इनकम टैक्स के नाम पर फर्जी छापेमारी कर व्यापारियों से वसूली करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मामला शादियाबाद बाजार का है, जहां व्यापारियों की सतर्कता और एकजुटता से इस गिरोह की साजिश नाकाम हो गई। आरोप है कि गिरोह के सदस्य खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर दुकानों पर अचानक छापा मारते थे और कार्रवाई का डर दिखाकर मोटी रकम वसूलते थे।