पुपरी: सुरसंड सरयु हाई स्कूल में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत आग से बचाव की जानकारी दी गई
अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को 3 बजे दिन में अग्निशमलाय के पदाधिकारी द्वारा सुरसंड सरयु हाई स्कूल में एनसीसी जवानों को आग से बचाव के बारे में डेमो प्रदर्शनी दिखाकर जागरूक किया गया। वहीं जवानों व आमलोगों के बीच बचाव संबंधित पम्पलेट वितरण किया गया।