उतरौला: शनिवार को एटीएस की टीम उतरौला कोतवाली पहुंची, वहीं पूछताछ का सिलसिला कोतवाली स्तर तक आ पहुंचा
उतरौला (बलरामपुर) अवैध धर्मांतरण के आरोपित स्वयंभू पीर छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां लगातार गिरोह की परतें उधेड़ रही हैं। शुक्रवार को जहां एटीएस की टीम आरोपी छांगुर को लेकर उतरौला के मधपुर स्थित उसकी कोठी पर पहुंची थी, वहीं शनिवार को पूछताछ का सिलसिला कोतवाली स्तर तक आ पहुंचा।