उतरौला: उतरौला में पहले सावन से ही महिलाओं की शिवालय में रही भीड़, किया जलाभिषेक
*पवित्रता और प्रकृति प्रेम को समेटे हुए है सावन का महीना* उतरौला (बलरामपुर) सावन का पवित्र महीना प्रारम्भ हो गया है। यह महीना सबसे अधिक लुभावना और प्रकृति के सबसे अधिक नजदीक रहता है। मन को तृप्त करने वाले इस महीने में जंहा जलवर्षा से धरा सराबोर हो जाती है वही मानव मन भी तृप्त होकर नाचने लगता है। चारो तरफ हरियाली और नएपन से प्रकृति खुद का श्रृंगार करती है