सहसवान: थाना जरीफनगर के उप निरीक्षक गुलजारी सिंह ने अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त राशिद अली पुत्र शमसुद्दीन निवासी नई बस्ती कस्बा व थाना गुन्नौर को बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक गुलजारी सिंह द्वारा मुखबिर की निशानदेही पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को बुधवार को दोपहर 2:00 बजे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।