कांके: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Mar 2, 2025 रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात आरोपी नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग के पड़ोस में रहता है और दोनों परिवार एक दूसरे के पड़ोसी हैं।