आगर: पीएम श्री स्कूल ग्राम पालखेड़ी के प्राचार्य केसी मालवीय पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रकरण हुआ दर्ज
पीएम श्री स्कूल ग्राम पालखेड़ी के प्राचार्य के सी मालवीय का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह धर्म विरोधी बयान देते हुए नजर आ रहे थे। मामले को लेकर सर्व समाज के लोगों ने कलेक्टर को शिकायत की थी। इसके बाद गोर्वधन चौहान निवासी कांकर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्राचार्य के सी मालवीय पर भारतीय न्याय संहिता की धारा में प्रकरण दर्ज किया है।