पचरुखी: नाबालिक लड़की के अपहरण मामले में बैसाखी चौक और घरथवलिया से दो गिरफ्तार
सराय थाना पुलिस ने गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र के वैशाखी चौक और घरथवलिया से नाबालिक लड़की के अपहरण के मामले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मिश्र बतराहा निवासी पारस मांझी के पुत्र उपेंद्र मांझी और पचरुखी थाना क्षेत्र के घरथवलिया निवासी प्रह्लाद साह के पुत्र बलिंद्र साह शामिल हैं।