डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला निमंत्रण
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान जनरल ऑफिसर कमांडिंग-23 आईबीजी मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा और सहायक नोडल अधिकारी मेजर आनंद प्रकाश भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 26 जुलाई 2026 से रांची में शुरू होने वाले 135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह और उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।
डूरंड कप देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक है। इस बार इसके आयोजन को लेकर रांची में भी खेल प्रेमियों के बीच उत्साह देखा जा रहा है।
#DurandCup2026 #DurandCup #HemantSoren #Ranchi #Jharkhand #JharkhandNews #Football #IndianFootball #SportsNews #BreakingNews #CMHemantSoren #RanchiNews #Sports #FootballTournament #NewsUpdate #Trending #झारखंड #रांची #डूरंडकप #हेमंतसोरेन #फुटबॉल #खेलसमाचार #ब्रेकिंगन्यूज #वायरल