कांके: हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में, महासचिव ने बीजेपी के संकल्प पत्र पर निशाना साधा
Kanke, Ranchi | Nov 3, 2024 हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में रविवार शाम करीब पांच बजे जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी के संकल्प पत्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार के कुएं में डुबकी लगा रही बीजेपी से भ्रष्टाचार उन्मूलन की बातें शोभा नहीं देती है। ग़रीबों, मज़दूरों और किसानों का हक़ मारने वाली बीजेपी सिर्फ़ कारपोरेट घरानों के बारे मे सोच सकती है।