दातागंज: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के कूड़ा कुठिया गांव के तालाब में मिला शव, व्यक्ति 19 अक्टूबर से लापता था
सोमवार को दोपहर 3 बजे के लगभग दातागंज कोतवाली क्षेत्र के कूड़ा कुठिया गांव के तालाब में शव मिला है। दातागंज कोतवाली में दर्ज गुमशुदी के अनुसार व्यक्ति 19 अक्टूबर से लापता था। बताया जा रहा है कि अंगदपुर निवासी प्रेमपाल पुत्र बंशीनाथ जजमानी की कहकर घर से निकले थे। 19 अक्तूबर के बाद घर नहीं लौटे तो परिजनों ने गुपसुदी दर्ज कराई थी। आज शव तालाब में मिला है।