ब्यौहारी: देवलौंद में प्रताड़ना से तंग आकर युवक की मौत, पत्नी सहित दो गिरफ्तार
देवलौंद के बाणसागर में 4 अप्रैल को रवि कचेर ने कथित प्रताड़ना से तंग आकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। रीवा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने जांच कर पत्नी ज्योति कचेर और पड़ोसी रानी दुबे को गिरफ्तार कर पुलिस ने शुक्रवार शाम 5 बजे खुलासा किया है।