राजपुर: जिले में चलाए गए विशेष अभियान में 17 अभियुक्त गिरफ्तार, 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला
Rajpur, Buxar | Jun 11, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई। एससी एसटी एक्ट में 1, हत्या के प्रयास कांड में 6, अन्य कांड में 2, शराब के सेवन में 6, वारंट मे 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।