बहराइच: नगरौर के पास तीन तलाक पीड़िता की ट्रेन से कटकर मौत,पुलिस जाच में जुटी
बहराइच-गोण्डा रेल प्रखंड पर नगरौर गांव के पास ट्रेन से कटकर तलाक पीड़िता की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे देहात कोतवाली के रखौना अमीनपुर में पिता के घर रह रही 32 वर्षीय रूबीना पत्नी सलमान रेल लाइन पार कर रही थी। इस बीच ट्रेन की चपेट में आकर कट गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लखनऊ के अकबर नगर के सलमान से निकाह हुआ था। डेढ़ वर्ष पहले तलाक दे दिया था।