बहराइच: बाबागंज चौराहे के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल,एक कि हालत गम्भीर
जिले में बाइक सवार चेतराम पुत्र सियाराम निवासी चिलवरिया थाना कोतवाली देहात, वही विपिन मिश्रा पुत्र विश्व रूप निवासी चोरवा बाग थाना कोतवाली देहात के रहने वाले हैं। यह दोनों बाइक से बहराइच आए हुए थे। और वापस घर जा रहे थे। जैसे ही गोंडा रोड बाबागंज चौराहे के पास पहुंचे तभी बोलेरो ने ठोकर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।