बहराइच: नेवादा के पास ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 6 लोग हुए घायल
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा के पास ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे छह लोग घायल हो गए। सभी को 108 की मदद से बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि ईंट लाद कर घर की तरफ जा रहे थे। तभी नेवादा के पास जानवर आ गया। बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। और छह लोग घायल हो गए। इलाज अस्पताल जारी है।