बहराइच: कोतवाली देहात इलाके के कीर्तनपुर पुलिस के साथ पहुंची देहात संस्था ने रुकवाया बाल विवाह परिजनों को दी हिदायत
कोतवाली देहात इलाके के कीर्तनपुर में 11 जुलाई को एक विवाह संपन्न होना था। इसकी सूचना देहात संस्था को लगी पुलिस के साथ नाबालिक के घर पहुंची देहात संस्था ने शादी रूकवाई है। दरअसल एक 14 वर्षीय किशोरी की शादी 11 जुलाई को संपन्न होना बताया जाता है. जिसकी भनक लगने के बाद पुलिस व देहात संस्था के लोगों ने नाबालिक की बाल विवाह को रुकवाया है।