बहराइच: बहराइच जिला बार एसोसिएशन सभागार में नए कानून पर परस्पर चर्चा के लिए बार और बेंच की आयोजित हुई संयुक्त बैठक, की गई चर्चा
बहराइच जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में 1 जुलाई से लागू हो रहे नए कानून को लेकर परस्पर चर्चा के लिए बार और बेंच की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नए कानून को लेकर चर्चा की गई। इस संयुक्त बैठक में न्यायिक अधिकारियों के साथ अधिवक्ताओं ने 1 जुलाई से लागू हो रहे नए कानून पर विस्तृत चर्चा की जिसमें नए कानून के प्रावधान बताए गए।