बहराइच: सलारपुर सब्जीमंडी के गेट नंबर 1 के पास सड़क हादसे मे मृत महिला की बेलहनपुरवा कल्पीपारा निवासी के रुप मे हूई पहचान
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सलारपुर गल्ला मंडी स्थित सब्जी मंडी के गेट नंबर 1 के पास बैठी महिला को एक तेज रफ्तार टेंपो ने दो दिन पहले को ठोकर मार दी थी जिसमें उसकी मौत हो गई थी। महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी थी। जिसके बाद उसके शव को पहचान के लिए मर्चीयुरी मे रखवाया गया था। जहां पहुंची उसकी बहन ने शव की पहचान कर ली है।