खेरागढ़: बरई गांव में दीवार तोड़कर घर में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर
Kheragarh, Agra | Jun 24, 2026 खेरागढ़ क्षेत्र के बरई गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान की पिछली दीवार तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित हरिओम पुत्र रामवीर सिंह ने बताया कि देर रात चोर घर में घुस आए और तीन महिलाओं की सोने की अंगूठियां, एक पुरुष की अंगूठी, सोने के बाला-झुमकी तथा चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। सुबह परिवार की नींद खुली तो सामान बिखरा मिला और