सिसई: कोयल नदी असरो घाट पर अवैध बालू उत्खनन को लेकर सिसई थाना प्रभारी ने खुदवाया ट्रेंच
Sisai, Gumla | Feb 8, 2025 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने शनिवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि बीते रात सिसई थाना क्षेत्र के कोईल नदी के असरो घाट में ट्रेंच खुदवाया गया है। उन्हें सूचना मिली थी कि उस घाट से बालू का अवैध उत्खनन हो रहा है और परिवहन भी । इस पर कड़ी कार्रवाई करते हैं घाट पर ट्रेंच खुदवा दिया गया है ताकि बालू का अवैध उत्खनन ना हो सके।