पीलीबंगा: खेत में घुसकर मारपीट करने का आरोप, पीलीबंगा थाने में दर्ज हुआ मामला
खेत में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में इस्तगासा के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि बनवारी लाल जाट ने आरोप लगाया कि तीन नामजद आरोपियों ने परिवादी के खेत में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पीलीबंगा पुलिस ने न्यायालय के इस्तगासा के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।