खुजनेर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राजगढ़ विधायक ने खुजनेर में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे करीब खुजनेर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।