बलरामपुर: थाना ललिया क्षेत्र के साहिबा नगर गांव के लोग राप्ती नदी के कटान से स्वयं उजड़ रहे अपना आशियाना
थाना ललिया क्षेत्र अंतर्गत साहिबा नगर गांव के लोग राप्ती नदी के कटान से स्वयं अपना आशियाना उजाड़ रहे हैं। जलस्तर कम होने पर राप्ती नदी ने कटान शुरू कर दी है, लोगों के मकान व खेती योग्य जमीन नदी में समा रही है। लोग ईंट वा सरिया बचाने के चक्कर में स्वयं अपने हाथों से अपना आशियाना उजड़ने में लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कुछ तो बचा ले कहीं अलग ठिकाने के लिए।