बलरामपुर: भ्यूरी बांध का आयुक्त देवीपाटन मंडल एवं जिलाधिकारी ने रात में ट्रैक्टर से पहुंचकर किया निरीक्षण
भ्यूरी तटबंध के कटान को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।रात्रि में आयुक्त देवी पाटन मंडल एवं डी एम द्वारा ट्रैक्टर से मौके पर जाकर तटबंध के कटान को रोकने के कार्य का निरीक्षण किया गया। बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य में जिला प्रशासन द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है। जिला स्तरीय अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।