बलरामपुर: सिसई घाट पर राप्ती नदी का जलस्तर हो रहा कम लोगों ने ली राहत की सांस
सिसई घाट पर राप्ती नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है जिससे जिला प्रशासन व लोगों ने राहत की सांस ली है। राप्ती नदी का जलस्तर दोपहर 12 बजे 105.020 है मीटर पहुंच गया है नदी के जलस्तर में 2 सेंटीमीटर प्रति घंटा कमी आ रहा है। हालांकि घटते जल स्तर से तटवर्ती क्षेत्रों में कटान का खतरा बढ़ गया है जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखा जा रहा है।