बलरामपुर: जिला मुख्यालय पर बाढ़ का पानी पहुंचा श्याम विहार कॉलोनी में, नाव से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे रहे लोग
जिला मुख्यालय के श्याम विहार कॉलोनी में बाढ़ का पानी पहुंच जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है घर में रखा सामान बचाने के लिए लोग नाव के द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। श्याम बिहार कॉलोनी में जिला प्रशासन द्वारा लोगों के राहत के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। सभासद विनोद गिरि ने बताया कि लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।