बलरामपुर: राप्ती नदी का जलस्तर घटने से तुलसीपुर बलरामपुर मार्ग पर दोपहिया वाहनों का आवागमन हुआ चालू
राप्ती नदी का जलस्तर घटने से बलरामपुर तुलसीपुर मार्ग पर दो पहिया वाहनों का आवागमन चालू हो गया है। विदित हो कि कल मंगलवार को बलरामपुर तुलसीपुर मार्ग पर तेज बहाव व नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा दो पहिया वाहन का आवागमन रोक दिया गया था। रात से राप्ती नदी के जलस्तर में कमी होने से अब आगमन होना चालू हो गया है।