बिछिया: बिछिया ब्लॉक, घुटास-डिंडोरी मार्ग पर नल-जल योजना की लापरवाही से पाइपलाइन खुदाई में फंसी पिकअप
बिछिया विकासखंड अंतर्गत घुटास-डिंडोरी मार्ग पर गुरुवार, 23 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां नल-जल योजना के तहत सड़क किनारे पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई में एक पिकअप वाहन फंस गया। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खोदे गए गड्ढों को सुरक्षित तरीके से नहीं भरा गया और न ही किसी प्रकार की चेतावनी या सुरक्षा व्यवस्था की गई थी l