बांगरमऊ: बांगरमऊ के बेहटा मुजावर पुलिस ने दो अवैध तमंचों के साथ दो युवकों को दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया
उन्नाव जनपद के बांगरमऊ क्षेत्र के बेहटा मुजावर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे 12 बोर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। यह कार्रवाई निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड के पास संदिग्ध चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गौर