गोला: पटौहा की रहने वाली एक महिला ने ऑटो चालक पर आटो पलटकर घायल करने का लगाया आरोप, गोला थाने में मुकदमा दर्ज
गोला थाना क्षेत्र के पटौहा की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार को थानाध्यक्ष को तहरीर देकर एक आटो चालक पर आटो को जानबूझकर पलटने व घामल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने धारा 279, 337, 338 के अंतर्गत चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। गांव की कुसुमावती ने तहरीर में लिखा है कि बीते 30 मई को दोपहर बारह बजे के लगभग आटो द्वारा घर से गोला जा