गोला: गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में छत पर सो रही साढे चार वर्षीय बच्ची के साथ पट्टीदारी के ही किशोर ने किया दुष्कर्म
गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक साढ़े चार साल की बच्ची के साथ पट्टीदारी के ही साढ़े चौदह वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म कर दिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पीड़िता रात को अपने माता के साथ छत पर सोई हुई थी। गर्मी अधिक होने के कारण उसके पट्टीदारी का एक किशोर भी आकर छत पर सो गया। रात में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया।