गोला: लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारियों ने बड़हलगंज में की बैठक
लोकसभा चुनाव के सकुशल संपन्न होने के बाद लोकसभा बाँसगाँव के अंतर्गत आने वाले चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारीयों ने रविवार को बड़हलगंज में एक बैठक किया। बैठक मे चिल्लूपार विधानसभा के भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारियों ने सकुशल चुनाव संपन्न होने पर चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।