गोला: परसिया रावत गांव के एक युवक की तहरीर पर मारपीट के मामले में नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
गोला पुलिस ने परसिया रावत गांव के एक युवक की तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध मारपीट व एसीएसटी सहित विभिन्न मामलों मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव के धनेश पासवान ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रविवार को दिन में बाइक से रघुनाथपुर चौराहे पर किसी काम से जा रहा था तो उसी गांव के युवकों ने बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। विरोध करने पर पिटाई कर दी। जिसमे गंभीर चोट लग गई।