गोला: उपनगर गोला के चंद चौराहा स्थित एक दुकान पर सामान वापस करने गये ग्राहक के साथ दुकानदार ने साथियों संग की पिटाई
उपनगर गोला के चंद चौराहा स्थित एक दुकान पर ग्राहक को समान वापस करना उस समय भारी पड़ गया जब समान वापस करने से नाराज दुकानदार ने कुछ लोगों के साथ मिलकर ग्राहक की पिटाई कर दी। पिटाई से चोटिल ग्राहक बच बचा कर थाने पंहुचा और वहां जाकर बेहोश हो गया। पुलिस के द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी गोला भेजा गया। पीड़ित के द्वारा तहरीर पुलिस को दे दी गयी है।