बलरामपुर: मारपीट और छेड़छाड़ करने वाले 4 आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, 1 आरोपी को 2 साल और 3 आरोपियों को 1-1 साल का कारावास
बलरामपुर जिले में ऑपरेशन कनविक्शन के तहत चिन्हित मुकदमों में प्रभावी पैरवी के बाद चार आरोपियों को सजा सुनाई गई है। मामला 8 जून 2015 को सुन्दरीदेवी ने थाना कोतवाली उतरौला में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि अक्षय कुमार, कोरी कहार उर्फ रामकरन, शत्रोहन कहार और गौतम कहार ने उनके घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज एवं छेड़छाड़ की थी, उसी के तहत कोर्ट ने सजा सुनाई है।