बलरामपुर: ऑपरेशन कनविक्शन में अवैध चाकू रखने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा, जेल में बिताई अवधि व ₹1000 जुर्माना
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन कनविक्शन के तहत एक और सफलता मिली है। थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र में अवैध चाकू रखने के मामले में आरोपी को सजा सुनाई गई है। मामला वर्ष 2002 का है जब सहबान पुत्र सफी मोहम्मद, निवासी भद्दोचौरा, थाना सादुल्लानगर, जनपद बलरामपुर के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ था।