बलरामपुर: निरंजनडीह में एक किशोर को खेत में घास काटते समय जहरीले जंतु ने काटा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
महराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम निरंजनडीह में खेत में घास काटने गए 14 वर्षीय किशोर की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। गांव के राजवीर ने बताया कि शाम को उनका बेटा संतोष खेत में घास काट रहा था। तभी किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया रास्ते में किशोर की मौत हो गई।