बलरामपुर: जिले में 2.73 लाख किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि, विकास भवन में 20वीं किस्त का प्रसारण हुआ
विकास भवन सभागार में पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी किए जाने का सजीव प्रसारण देखा गया।उप निदेशक कृषि श्याम नारायण राम ने बताया कि इस अवसर पर जनपद के 2,73,184 किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सीधे भारत सरकार द्वारा स्थानांतरित किया गया।