आगरा: खंदारी फ्लाईओवर पर कार और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक हुआ गंभीर घायल
Agra, Agra | Mar 27, 2024 थाना न्यू आगरा क्षेत्र के अंतर्गत खंदारी फ्लाईओवर पर एक कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया गया है कि कार रॉन्ग साइड में आ रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ है। मौके पर लोगों के भीड़ इकट्ठा हो गई, और हाईवे पर जाम लग गया, आनन फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।