आगरा: कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीहरि का श्वेत पोशाक धारण कराकर किया गया शृंगार, हजारों की संख्या में भक्त रहे मौजूद
Agra, Agra | Mar 26, 2024 फाग पूर्णिमा चैतन्य महाप्रभु के जन्मोत्सव पर कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्त मंदिर परिसर पहुंचे जहां अपने आराध्य के दर्शन में लीन दिखाई दिए। साथ ही श्री हरि का श्वेत पोशाक धारण कराकर श्रृंगार किया गया एवं 56 भोग व फूल बंगला भी आयोजित किया गया।