आगरा: थाना ताजगंज के एकता चौकी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का मिला शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Agra, Agra | Mar 26, 2024 आगरा के थाना ताजगंज अंतर्गत एकता चौकी क्षेत्र में मंगलवार को सड़क किनारे शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान नेनाना ब्राह्मण निवासी बंटी कुमार के रूप में हुई। मृतक के भाई राकेश ने हत्या का आरोप लगाया हैं। उसका कहना है कि क्षेत्रीय दबंगो के खिलाफ भाई ने भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे भाई मुख्य गवाह था। इसलिए भाई की हत्या कर दी गयी।